मावली जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले बाप बेटे दोनों शातिर निकले

शव ठिकाने लगाने के बाद पुलिस के जवानों के पास बैठ पुलिस की कर रहे थे निगरानी 

 | 
mavli case

उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में जघन्य हत्याकांड करने के बाद वहशी दरिंदा कमलेश राजपूत पास में स्थित एक मंदिर में चल रही भजन संध्या में झूम कर नाचते गाते हुए दिखाई दिया तो वही दोनों शातिर बाप बेटा हत्या के बाद भी घटनास्थल के पास बैठ कर पुलिस की हो रही करवाई पर बराबर निगाहें जमा रखी थी।

आरोपी इतने बेखौफ थे की पुलिस के पास बैठकर ही पुलिस से ही वार्तालाप कर रहे थे जैसे कि उन्होंने कुछ किया ही नहीं हो आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि दोनों हत्यारे किस तरह पुलिस के जवानों के पास बैठे हुए हैं। लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो लेकिन एक एक दिन पुलिस के हाथ चढ़ ही जाता है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News