उदयपुर में RPSC उपनिरीक्षक परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट
5-6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए पुलिस की विशेष निगरानी, पेपर लीक की सूचना पर ₹1 लाख इनाम घोषित
उदयपुर 4 अप्रैल 2026 - शहर में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालन के लिए जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं।
एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल, धर्मशाला और सराय की लगातार जांच की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़-भाड़ रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जाएगी।
नकल और अनुचित साधनों के उपयोग पर सख्त नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभ्यर्थियों और आमजन से सहयोग की अपील करते हुए संदिग्ध जानकारी 112, पुलिस कंट्रोल रूम या व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर देने का आग्रह किया है। वहीं, पेपर लीक या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #RPSCExam #SIExam2026 #PoliceAlert #ExamSecurity #PaperLeak #RajasthanPolice #UdaipurUpdates #CompetitiveExams #BreakingNews #IndiaNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
