उदयपुर में पहली बार हाईटेक तरीके से की जा रही केले की खेती
उदयपुर 8 नवंबर 2025। राजस्थान के सूखे इलाकों में अब हरियाली की नई मिसाल देखने को मिल रही है। ज़िले के ओड़ा गांव निवासी शिक्षक हरका लाल मीणा ने पहली बार हाईटेक केले की खेती की शुरुआत की है।
मीणा ने गुजरात के आनंद से G-9 वैरायटी के 1100 पौधे एक एकड़ खेत में लगाए हैं। मीणा जयसमंद क्षेत्र में शिक्षक हैं और 2018 से हाईटेक खेती कर रहे हैं। पहले वे टमाटर की खेती करते थे, लेकिन बाद में ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर केले की खेती अपनाई।

उन्होंने बताया कि पूरी फसल ऑर्गेनिक तरीके से तैयार की जा रही है, जिसमें जैविक दवाओं और देशी खाद का ही उपयोग किया गया है। प्रत्येक पौधे पर मल्चिंग की गई है और 7-7 फीट की दूरी पर लगाया गया है।

इस साल जून में लगाए गए पौधों से अप्रैल 2026 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। मीणा अब अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती की दिशा में प्रशिक्षण देकर प्रेरित कर रहे हैं।
#UdaipurNews #RajasthanAgriculture #BananaFarming #HighTechFarming #OrganicFarming #SustainableAgriculture #G9Banana #UdaipurUpdates #ModernFarming #RajasthanInnovation
