उदयपुर में अरावली संरक्षण पर हाई लेवल कमेटी की बैठक 10 अगस्त को
| Aug 6, 2026, 18:52 IST
Udaipur Times, Aravalli Conservation: उदयपुर में अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना के तहत गठित उच्च स्तरीय समिति के दौरे के मद्देनजर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 10 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। Aravalli Conservation
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि बैठक में हितधारक, गैर सरकारी संगठन, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों, खनन पट्टा धारकों, परियोजना प्रस्तावकों विशेषकर किसानों, खान श्रमिकों, स्थनीय समुदाय और पर्यावरण खान, राजस्व, जल संसाधन, कृषि, ग्रामीण विकास विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। Aravalli Conservation
