ज़िले में मिले 31 कोरोना रोगी
उदयपुर,14 अप्रैल 2023 । आज ज़िले में एक बार फिर कोविड़ 19 के पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार को ज़िले में कोविड-19 के 445 सैम्पल लेकर जाँच की गयी जिसमें 31 सेम्पल पॉज़िटिव एवं 414 सेम्पल नेगेटिव पाए गए।
सीएमएचओ डॉक्टर शंकर बामनिया ने बताया कि 31 पॉज़िटिव कोरोना रोगियों में से 25 सेम्पल शहरी क्षेत्र में पाए गए जिसमें से 19 नये, 5 पूर्व में पॉजिटिव पाए गए लोगों के क्लोज़ कांटैक्ट तथा 1 कोरोना वारियर्स है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए 6 पॉजिटिव लोगों में से सभी नए रोगी है।
अब तक कुल 76343 पॉज़िटिव कोरोना मरीज सामने आए,जिसमें से 75559 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज्ड हो चुके है। इसके अतिरिक्त 116 होम आइसोलेशन में तथा 121 कुल ऐक्टिव रोगी है। यानि 5 मरीज़ अस्पताल में भर्ती है।
बढ़ते कोरोना को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर बामनिया ने सभी लोगों को जागरूक रहने, अप्रोप्रीयट कोरोना बिहेव्यर की पालना सूनिश्चित करने, नियमित रूप से मास्क लगाने, सोशल डिस्टन्स रखने, बार- बार हाथ धोने के साथ सेनेटाइजर उपयोग में लेने तथा कोरोना के लक्षण होने पर नज़दीकी चिकित्सालय तुरंत बताने को आह्वान किया है।