हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य उदयपुर कोर्ट में पेश हुए

उनकी पत्नी की ओर से लगाए गए दो अलग-अलग आरोपों के मामलों में पेश हुए

 | 
himachal pwd minister

उदयपुर 4 फ़रवरी 2023 । हिमाचल प्रदेश सरकार के PWD  मंत्री एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है जिसकी सुनवाई उदयपुर न्यायालय में चल रही है। इस मामले को लेकर शनिवार को हुई सुनवाई में PWD मंत्री विक्रमादित्य उदयपुर कोर्ट पहुंचे। जहाँ उनकी पत्नी की ओर से लगाए गए दो अलग-अलग आरोपों के मामलों में पेश हुए। 

सुदर्शना सिंह के वकील भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मुकदमा चल रहा है। इस मामले को लेकर शनिवार को सुनवाई हुई। यहां विक्रमादित्य ने न्यायालय के सामने पेश होकर न्याय मित्र के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। 

राजसमंद के आमेट राजघराने की राजकुमारी सुदर्शना की शादी हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के साथ हुई थी। विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना की शादी 8 मार्च 2019 को हुई थी। शादी के बाद कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच संबंध बिगड़ गए। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद सुदर्शना सिंह को उदयपुर भेज दिया गया। 

सुदर्शना सिंह ने आरोप लगाया की जब तक वे विक्रमादित्य के साथ रहीं तब तक उन्हें परेशान किया गया और तरह-तरह से प्रताड़ना की गई। जानकारी की मुताबिक सुदर्शना ने विक्रमादित्य सिंह पर चंडीगढ़ की युवती के साथ अफेयर का आरोप भी लगाया है। सुदर्शना की ओर से विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और मेटेनेंस का मुकदमा दर्ज करवाया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News