हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

इस अवसर पर पौधारोपण भी किया
 | 
HZL

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक श्री अरूण मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र की शुभकानाएं दी। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश को प्रतिस्पर्धी रहना है और हिन्दुस्तान जिंक इसको काफी महत्व देता है। कर्मचारियों की कौशल एवं उत्पादकता ही देश के विकास का रास्ता है। नवाचार एवं तकनोलाॅजी का उपयोग करके आगे बढ़ने के लिए दिशा परिवर्तन करके आगे बढ़ना है। सरकार भी इस चीज को बढ़ावा दे रही है ताकि खपत, उत्पादन और विनिर्माण बढ़े। विकसित देश का नारा विकासशील देश से विकसित देश बनाना हैं। 

अंत में सभी को देश के विकास में नागरिक, उद्योगपति, कर्मचारी और व्यवसाय मालिकों को राष्ट्र के विकास के लिए अपनी भूमिका निभानी है। 

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने (कल्पवृक्ष एवं रूद्राक्ष) पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान ज़िंक के कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News