ज़िंक सिटी उदयपुर के RNT हाॅस्पिटल का कायाकल्प करेगा हिन्दुस्तान ज़िंक
RNT हॉस्पिटल को भविष्य के लिए तैयार सुविधा में अपग्रेड करने के लिए मास्टर प्लान
एडवांस्ड कार्डियक टेक्नोलॉजी के साथ अत्याधुनिक कैथ लैब के डेवलपमेंट को सपोर्ट से हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मिलेगा बढ़ावा
उदयपुर 9 फ़रवरी 2026। ज़िंक सिटी उदयपुर के RNT हाॅस्पिटल का हिन्दुस्तान ज़िंक के CSR मद से कायाकल्प होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने RNT हॉस्पिटल को भविष्य के लिए तैयार सुविधा में अपग्रेड करने के लिए मास्टर प्लान तैयार होगा।
विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ज़िंक प्रोड्यूसर और विश्व स्तर पर टॉप 5 सिल्वर प्रोड्यूसर्स में से एक, हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने ज़िंक सिटी उदयपुर के रविंद्र नाथ टैगोर हॉस्पिटल के रीडिजाइन, अपग्रेडेशन और डेवलपमेंट के लिए कंपनी के प्रधान कार्यालय में MoU साइन किया। इस पहल के तहत् कंपनी हाॅस्पिटल में एक अत्याधुनिक कार्डियक कैथटेराइजेशन लेबोरेटरी (कैथ लैब) भी स्थापित करेगी, जिससे दिल की बीमारियों के इलाज में बड़ी मदद मिलेगी। इसका उद्धेश्य पब्लिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और ज़िंक सिटी उदयपुर के निवासियों के लिए एक लॉन्ग-टर्म कम्युनिटी एसेट स्थापित करना है।
इस सहयोग के तहत, हिन्दुस्तान ज़िंक रवींद्र नाथ टैगोर हॉस्पिटल को भविष्य के लिए तैयार, मल्टी-स्पेशियलिटी हेल्थकेयर सुविधा में बदलने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि इसे बेहतरीन तकनीक और सुविधाओं से लैस एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जा सके। उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से उदयपुर और आस-पास के जिलों के निवासियों को एडवांस्ड और किफायती मेडिकल केयर तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे समय पर बीमारी का पता लगाने और इलाज में मदद मिलेगी। इससे न केवल इलाज बेहतर होगा, बल्कि रिसर्च और डेवलपमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। इस बदलाव से उदयपुर और पड़ोसी जिलों के मरीजों को सस्ती और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
MoU पर RNT मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल विपिन माथुर और हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड के CEO अरूण मिश्रा ने हस्ताक्षर कर आदान प्रदान किया। इस अवसर पर RNT मेडिकल काॅलेज के हेड कार्डियोलॉजिस्ट डाॅ मुकेश शर्मा, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. कीर्ति, डॉ. हरचरण, वेदांता समूह की CSR हेड अनुपम निधि, हिन्दुस्तान ज़िंक के चीफ काॅमर्शियल ऑफिसर मुबारिक खान, हेड फाइनेंस कंट्रोलर राजीव पिट्टी, हेड काॅर्पोरेट कम्यूनिकेशन मैत्रेयी सांखला उपस्थित थे।
इस अवसर पर हिंदुस्तान ज़िंक के सीईओ और होल-टाइम डायरेक्टर अरुण मिश्रा ने कहा कि “हिन्दुस्तान ज़िंक का मानना है कि मजबूत समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बुनियादी आवश्यकता हैं। यह पहल राजस्थान में जीवन रक्षक चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी कोशिश है कि मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने और एडवांस्ड केयर सभी को उपलब्ध हो। हमें खुशी है कि हम RNT हाॅस्पिटल के साथ मिलकर लोगों की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
RNT मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल विपिन माथुर ने कहा कि, हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड एवं RNT मेडिकल काॅलेज का आपसी सहयोग काफी पुराना रहा है। हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा काॅलेज को अनेक उपकरणों के अलावा हिन्दुस्तान ज़िंक कार्डियोलोजी सेंटर का भवन एवं अन्य उपकरण समय-समय पर प्रदान किये गयें। आज कार्डियोलोजी विभाग को 1 नई केथ लैब देने का एमओयू सम्पादित हुआ है। मैं इस सहयोग हेतु हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड का आभार व्यक्त करता हूं एवं भविष्य में कंपनी द्वारा अन्य विभागों के लिए और सहयोग की अपेक्षा रखता हूं जिससें कि आरएनटी के विभागों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। विभाग में 1 अतिरिक्त केथ लैब मिलने से और ज्यादा मरीजो को इसकी सुविधा मिल जायेगी एवं राज्य सरकार कि योजनाओ के अन्तर्गत और ज्यादा मरीजो का निःशुल्क इलाज किया जा सकेगा।
अत्याधुनिक कैथ लैब की स्थापना से दिल के रोगियों को मिलेगा तुरंत इलाज
इस प्रोजेक्ट प्रमुख हिस्सा अत्याधुनिक कैथ लैब की स्थापना होगी, है। यह एक ऐसी लैब होगी जहाँ दिल से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं जैसे कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने का काम आधुनिक मशीनों के जरिए किया जा सकेगा। इससे हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी स्थितियों में मरीजों को तुरंत और सटीक इलाज मिल पाएगा। कैथ लैब कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, स्टेंट प्लेसमेंट और हार्ट अटैक के इमरजेंसी मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण इलाज को संभव बनाएगी, जिससे मरीजों के नतीजों और रिस्पॉन्स टाइम में काफी सुधार होगा।
मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
हाॅस्पिटल के इस कायाकल्प से उदयपुर को एक बड़े मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में पहचान मिलने की उम्मीद है। हिंदुस्तान ज़िंक राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
हिन्दुस्तान ज़िंक हेल्थकेयर विशेष रूप से ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट, स्थायी आजीविका, खेल और पर्यावरण संरक्षण जैसे लोगों पर केंद्रित कई पहलों के जरिए कम्युनिटी डेवलपमेंट को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्यरत है। कंपनी की कम्युनिटी डेवलपमेंट पहल से 2,300 से अधिक गांवों में 23 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे है, जिनका फोकस अच्छी क्वालिटी की सेवाओं तक पहुँच, जमीनी स्तर पर स्किलिंग, किसानों को सपोर्ट, मोबाइल हेल्थ सेवाओं और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के जरिए लंबे समय लाभ प्रदान करने पर है।
हिन्दुस्तान ज़िंक कार्डियोलोजी सेंटर में कार्डियोलोजी विभाग की वर्तमान स्थिति
हिन्दुस्तान ज़िंक कार्डियोलोजी सेंटर में कार्डियोलोजी विभाग में वर्ष 2025 ओपीडीमें मरीजो की सख्या 95000 तथा भर्ती मरीजों की सख्यां करीब 5000 रही है। विभाग में करीब 18000 मरीजो का इको जांच, 4000 मरीजों का टीएमटी 2000 मरीजो का आरईडीएस वं 225 मरीजो का हाॅल्टर किया गया। विभाग में उपलब्ध 1 मात्र कैथ लेब से करीब 2600 मरीजो की एन्जीयोग्राफी, 1350 मरीजो की एजियोप्लास्टी, 125 मरीजो के पेसमेकर एवं अन्य इम्पलांट तथा 20 मरीजो की बैलुनीग की गई। इस के अलावा टीएवीआई ईपी स्टडी एवं आरएफ एब्लेशन डिवाईस क्लोज़र एवं अन्य प्रोसिजर किये गये।