मेवाड़ के सपूत ने भारत की ऊँची चोटियों पर फरहाया तिरंगा

मिशन हर शिखर तिरंगा टीम के सदस्य उदयपुर के सम्यक राज मेहता ने भी उंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

 | 
tiranga

उदयपुर। राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान, अरूणांचल का मिशन हर शिखर तिरंगा, आज़ादी के अमृत महोत्सव और भारत को मिली G 20 की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में भारत के सभी राज्यो की सबसे ऊँची चोटियों पर तिरंगा फहराने की एक मुहिम हैं। इस टीम के सदस्य के रूप में उदयपुर निवासी सम्यक राज मेहता भी शामिल है। जो लगातार देश की ऊंची चोटियों पर तिरंगा फरहाकर मेवाड़ का नाम रोशन कर रहे है। सम्यक राज मेहता इस मिशन पर लद्दाख से जुड़े है, जिनका काम इस मिशन की गतिविधियों को कैमरे के माध्यम से सोशल मीडिया पर पहुंचना है।

11 सितंबर 2023 को मिशन हर शिखर तिरंगा टीम ने बंगाल की सबसे ऊँची चोटी संदकफू पर तिरंगा फरहाया। इसके साथ ही इस टीम ने 27 राज्यों की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा लिया है, उसमें सातों पूर्वाेत्तर राज्य, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,गोवा, कर्नाटका, तमिलनाडु, केरला , तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार शामिल हैं। ये अद्भुत मिशन सिक्किम के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराने के बाद पूर्ण होगा।

tiranga

इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे कर्नल रणवीर सिंह जामवाल अभी राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान में मुख्य निदेशक है उन्होंने माउंट एवरेस्ट 3 बार, और विश्व के सातो महाद्वीपों के शिखर पर तिरंगा फहराया है, साथ ही उन्होंने 50 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को अंजाम दिया है और इन्हीं साहसिक कार्यों के लिए उनको भारत सरकार ने सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल दो बार और तेनजिन नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।

हर शिखर तिरंगा अभियान में निमास की टीम में कर्नल जामवाल और सम्यक राज के अलावा नायब सूबेदार रवि, नायब सूबेदार चोस्गैल, नायब सूबेदार घटक, हवलदार राकेश यादव, हवलदार नेहपाल, हवलदार केवल, हवलदार संजय, और हवलदार गणेश भी शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News