22 व 26 जनवरी को सविना सब्जी मंडी मे पूर्ण अवकाश रहेगा

श्री सब्ज़ी फ्रूट व्यापारी एसोसिएशन का निर्णय 
 | 
savina krishi mandi

उदयपुर 20 जनवरी 2024। ज़िले के फल सब्ज़ी विक्रेताओ द्वारा आगामी 22 जनवरी 2024 (सोमवार) और 26 जनवरी 2024 (शुक्रवार) को कृषि उपज मंडी स्थित सवीना सब्ज़ी मंडी में पूर्ण अवकाश रहेगा।  

एसोसिएशन के मुकेश खिलवानी ने बताया कि श्री सब्ज़ी फ्रूट व्यापारी एसोसिएशन की  बैठक रखी गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी (सोमवार) अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे एवं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मे सवीना सब्ज़ी मंडी मे पूर्ण अवकाश रहेगा। 

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मंडी परिसर मे 3 दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की गयी। 21 जनवरी को पुरे परिसर मे मिठाई बांटी जायेगी। 22 जनवरी को प्रतिष्ठा के समय परिसर मे "विशेष आरती" का आयोजन किया जाएगा एवं 24 जनवरी को इस उपलक्ष्य मे "महाप्रसादी" रखने का एवं पुरे परिसर मे रौशनी करने का निर्णय लिया गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News