उदयपुर में होमगार्ड भर्ती विवाद, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

प्रवेश पत्र होने के बावजूद लौटाए गए उम्मीदवार, नाराज अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 | 

उदयपुर 31 मार्च 2026 - शहर  के गांधी ग्राउंड पर मंगलवार को होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। नाराज अभ्यर्थियों ने ग्राउंड के बाहर नारेबाजी की।

अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके प्रवेश पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख था कि 31 मार्च को सुबह 4 बजे गांधी ग्राउंड, उदयपुर में फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा। इसके बावजूद मौके पर पहुंचने पर उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया गया कि यह भर्ती केवल उदयपुर जिले के मूल निवासियों के लिए है।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने होमगार्ड के जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटाया गया। कई अभ्यर्थी घंटों तक ग्राउंड के बाहर खड़े रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। 

#UdaipurNews #RajasthanNews #HomeGuardRecruitment #GandhiGround #UdaipurProtest #GovtJobsIndia #RecruitmentNews #RajasthanJobs #BreakingNewsUdaipur #UdaipurUpdates #LocalNewsRajasthan #IndiaNews #JobAlertIndia #UdaipurCity #RajasthanPolice

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal