गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन 5 मई से

प्रक्रिया का परिणाम विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है
 | 

उदयपुर 1 मई 2026 । गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, उदयपुर में वर्ष 2022 की नामांकन प्रक्रिया 29 मार्च से 31 मार्च 2026 तक महात्मा गांधी ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया का परिणाम विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है तथा कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दिया गया है।

कमांडेंट प्रणय जयोरिया ने बताया कि केंद्र पर चयनित अभ्यर्थी 5 मई से 8 मई 2026 के बीच कार्यालय समय में उपस्थित होकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें। अभ्यर्थियों को अपना नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करवाने के साथ-साथ पुलिस सत्यापन एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही गृह रक्षा कार्यालय में पूरी करनी होगी, ताकि आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके। 

कमांडेंट ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0294-2940209 या मोबाइल नंबर 9784298266 पर संपर्क कर सकते हैं।

#Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #RajasthanNews #HomeGuard #HomeGuardRecruitment #GovtJobs #GovernmentJobs #IndiaJobs #JobAlert #SarkariNaukri #Recruitment2026 #UdaipurJobs #RajasthanJobs #PoliceVerification #CareerUpdate #JobSeekers #LatestJobs #EmploymentNews #UdaipurUpdates
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News