होम वोटिंग: शुक्रवार को 381 वरिष्ठजन व 70 दिव्यांगजन ने निभाया फर्ज
लोकसभा आम चुनाव 2024
| Updated: Apr 20, 2024, 17:41 IST
उदयपुर 20 अप्रैल 2024। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत दूसरे चरण के मतदान को लेकर 14 अप्रेल से जारी होम वोटिंग प्रक्रिया में उदयपुर जिले में शुक्रवार को 381 वरिष्ठजन व 70 दिव्यांगजन ने लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया।
होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी तरू सुराणा ने बताया कि शुक्रवार को होम वोटिंग टीमों ने घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के 391 वरिष्ठ नागरिक व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले चिन्हित 70 दिव्यांगजन से मतदान करवाया। जिले में अब तक 3007 बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन होम वोटिंग सुविधा का लाभ ले चुके है।
होम वोटिंग का प्रथम चरण 21 अप्रैल तक रहेगा। इसमें प्रतिदिन मतदान दल आवंटित रूट चार्ट के अनुरूप घर-घर जाकर मतदान कराएंगे।
