50 वर्ष तक निस्वार्थ सेवा देने वाले डॉक्टर मंजीत सिंह गंभीर का वार्डवासियों ने किया सम्मान

डॉक्टर गंभीर मामूली शुल्क में जांच और दवाईयां देने का कार्य करते हैं

 | 
dr manjeet gambhir

उदयपुर 14 दिसंबर 2022 । शहर के बोहरवाड़ी के वार्ड 56 में 50 वर्षो तक निरंतर निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवा करके डॉक्टर मनजीत सिंह गंभीर ने वार्ड 56 के साथ ही पूरे शहर वासियों का मन जीत लिया। निरंतर 50 वर्ष की सेवा सम्पूर्ण करने के उपलक्ष में वार्डवासियों ने बोहरबाड़ी स्थित डॉक्टर मनजीत सिंह गंभीर की क्लिनिक पर भव्य स्वागत करके अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की और बधाई दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहनलाल शर्मा ने बताया कि  50 वर्षो तक निरंतर निस्वार्थ स्वास्थ्य सेवा करके डॉक्टर मनजीत सिंह गंभीर ने वार्ड 56 के साथ ही पूरे शहर वासियों का मन जीत लिया। 

वार्ड 56 की पार्षद शहनाज अयूब ने बताया कि डॉक्टर गंभीर मामूली शुल्क में जांच और दवाईयां देने का कार्य करते हैं। 50 वर्ष के कार्यकाल तक वार्डवासियो का ही नहीं अपितु शहर के अन्य गरीब तथा अक्षम रोगियों का मुफ्त इलाज और जांच भी कर देते हैं। 

शहर जिला उपाध्यक्ष रियाज हुसैन, महासचिव मोहम्मद अयूब, मोहनलाल शर्मा, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निमावत तथा पार्षद शहनाज अयूब ने डॉक्टर गंभीर का हार्दिक सहानुभूति के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि डॉक्टर गंभीर आने वाले समय में भी इसी तरह शहर वासियों की इसी सेवा भाव से निरंतर सेवा प्रदान करते रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News