डॉ. लुहाड़िया ओरेशन अवार्ड से सम्मानित
उदयपुर, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल, उदयपुर के चेस्ट एवं टीबी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. लुहाड़िया को दिल्ली के वल्लभभाई पेटल चेस्ट इन्सटीट्यूट द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2019, गुरूवार को आयोजित 5वें डॉ. वी.के. विजयन ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने ‘‘बेक्टीरीयरल लाईसेटस‘‘ विषय पर उपस्थित विशेषज्ञों को सम्बोधन भी दिया। उक्त अवार्ड के लिए प्रति वर्ष पूरे देश से एक चेस्ट फिजिशीयन को चयन किया जाता है। जिसका चयन वी.पी. चेस्ट इन्सटीट्यूट के गठित बोर्ड द्वारा किया जाता है। इस क्रार्यकम में पूरे देश से चेस्ट एवं टीबी विशेषज्ञ सम्मिलित होते है।
डॉ. लुहाड़िया को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित होकर गीतांजली आने पर गीतांजली समूह के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, गीतांजली हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीम तम्बोली, सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सहकर्मियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।