‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ से सम्मानित उदयपुर के डॉ. सुरेश चंद्र बसेर का अभिनंदन

 | 
Dr Suresh Chandra Baser

Udaipur Times, Udaipur News: शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन रेडियोग्राफिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) की ओर से चिकित्सा शिक्षा एवं रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षक एवं मेंटॉर डॉ. सुरेश चंद्र बसेर को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनरसे सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर उदयपुर के अंबामाता स्थित अरावली हॉस्पिटल में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह में चिकित्सकों एवं अतिथियों ने डॉ. बसेर के चिकित्सा शिक्षा के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों को दिए जा रहे मार्गदर्शन और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. बसेर का शिक्षण कार्य, मरीजों के प्रति सेवाभाव और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का समर्पण पूरी चिकित्सा बिरादरी के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संगीता गुप्ता, आईएमए उदयपुर के कोषाध्यक्ष डॉ. दीपक शाह, डॉ. वाई.के. बोल्या, डॉ. जेहरा अब्बास, डॉ. तरुण औदिच्य सहित अरावली हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News