डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते मरीज की मौत का आरोप

परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की 
 | 

उदयपुर 2 मार्च 2026। एक बार फिर डॉक्टर्स की लापरवाही के चलते मरीज की मौत का मामला सामने आया हैं। घटना सुखेर थाना क्षेत्र के भीलों का बेदला स्थित निजी अस्पताल का बताया जा रहा हैं। 

दरअसल मृतक हमेर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह कड़ेचा कुम्भलगढ़ के रहने वाले थे उन्हें लकवे के लक्षण होने के चलते 26 फरवरी को इलाज के लिए भीलों का बेदला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तभी से उन्हें आई सी यू में रखा गया था और उनके घर वालों का कहना हैं की इलाज के नाम पर हॉस्पिटल में उन्होने अलग अलग समय पर लगभग 150000 रूपए जमा करवाए गए थे। 

इलाज के दौरान रविवार रात करीब 8 बजे तक हमेर सिंह ठीक थे और उन्होंने अपने घर वालों से बातचीत भी की थीं और खाना भी खाया था लेकिन करीब डेढ़ घंटे के बाद डॉक्टर्स ने के परिजनों को बुलाया और उन्हें सायलेंट अटैक का हवाला देकर मृत घोषित कर दिया। रात करीब 10 बजे परिजनों ने सुखेर थाने में हॉस्पिटल के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के जीवन सिंह सेंवाड़ा ने कहा की यह मामला हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही का हैं, एक तरफ तो मरीज को स्थिति मे सुधार आ रहा था उन्हें ICU से जनरल वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया था फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ की उनकी मौत हो गईं। अगर डॉक्टर्स को मौजूदगी में हॉस्पीटल में अगर किसी को साइलेंट अटैक आ जाए और डॉक्टर्स उसकी जान बचा नही सके तो इसे लापरवाही नही तो और क्या कहा जाएगा। 

सभी परिजनों की मांग हैं की मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के जरिये करवाया जाए, परिजनों को 50 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए और लापरवाही करने वालो के खिलाफ कार्यवाही सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा की अगर उनकी मांगो को पूरा नही किया गया तो पोस्टमार्टम नही करने दिया जाएगा और शव को पुनःहॉस्पिटल ले जाकर हॉस्पीटल के सामने ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतक के बेटे रमेश का कहना हैं की उन्हें उनके पिता ले लिए इन्साफ चाहिए और हॉस्पीटल प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। मृतक हमेर सिंह पेशे से किसान थे, उनके दो बेटे हैं, 26 फरवरी को अचानक इनकी तबियत बिगडी और उन्हें इलाज के उदयपुर लाया गया था और हॉस्पीटल द्वारा जितना पैसा मांगा गया वो जमा करवाया गया था ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal