श्रीनाथ जी की हवेली में गिरा मकान, दो की मौत की खबर, 1 घायल

खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है

 | 
shreenath ji ki haveli

उदयपुर 26 जून 2023। शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद आज घंटाघर थाना क्षेत्र में स्थित श्रीनाथजी की हवेली इलाके में श्रीनाथ जी के मंदिर स्थित एक  मकान गिर गया। जिसमे मकान में निवासरत परिवार के लोग मलबे में दब गए।  इस बड़े और दुखद हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत की भी खबर है हालाँकि खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है।    

shreenth ji ki haveli

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पहुंच गई। वहीँ प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे को हटाने की कार्रवाई चल रही है।  

shreenath ji ki haveli

इससे पूर्व प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लोगो को अस्पताल ले जया गया हैं जिसमे एक महिला शामिल है और घायलों में एक बच्चा भी शामिल हैं। जिसमे से महिला और बच्चे की मौत की खबर सामने आ रही है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News