कैसे जॉइन करे इंडियन एयरफोर्स ? उदयपुर NCC शिविर मे प्रक्रिया की जानकारी दी
Udaipur Times, NCC, Indian Airforce Recruitment: उदयपुर जिले मे NCC शिविर के दौरान कैरियर जागरूकता एवं भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर जिले के पैसिफिक विश्वविद्यालय में आयोजित 6 राज एयर एनसीसी यूनिट के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप के दौरान किया गया।
कार्यक्रम में वायुसेना चयन केंद्र से आये विशेषज्ञ जूनियर वारंट अफसर ए एम मुथू एवं अंकित ने NCC कैडेट्स को भारतीय वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी। इस दौरान शैक्षणिक योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की गई तथा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया। Indian Airforce Recruitment
कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना में अग्निवीर एवं अधिकारी पदों पर भर्ती की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 50% अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनके अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50% अंक हों, भर्ती पोर्टल https://iafrecruitment.edcil.co.in/ पर आवेदन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Indian Airforce Recruitment
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। साथ ही बताया गया कि NCC ए, बी एवं सी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर कैडेट्स को वायुसेना भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाते हैं। कार्यक्रम में NCC कैडेट्स एवं विद्यार्थियों में भारतीय वायुसेना में करियर बनाने के प्रति उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के पालन, विद्यार्थी जीवन के दायित्वों तथा माता-पिता, शिक्षकों एवं देश-समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित प्रश्नोत्तरी के दौरान सही उत्तर देने कैडेट्स को पुरुस्कृत किया गया। Indian Airforce Recruitment
कार्यक्रम में 6 राज एयर NCC के कमान अधिकारी विंग कमांडर नटराज डागुर एवं NCC यूनिट स्टाफ सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वायु सेना चयन केंद्र जोधपुर से आये जूनियर वारंट अफसर ए एम मुथू ने किया। 6 राज एयर NCC के कमान अधिकारी विंग कमांडर नटराज डागुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए वायुसेना चयन केंद्र जोधपुर की टीम का आभार व्यक्त किया। Indian Airforce Recruitment