हार से आहत कांग्रेसी कार्यकर्ता ने खाया जहर

इलाज के दौरान हुई मौत 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 5 दिसंबर 2023। ज़िले के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हार से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया। विषाक्त सेवन के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत है गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने जहर का सेवन किया था। जानकारी के अनुसार हार से मायूस था कार्यकर्ता। एक दुकान पर जाकर भी पूरी बात बताई थी। 

मृतक कार्यकर्ता का नाम धनाराम गरासिया है। मामला बेकरिया थाना क्षेत्र के शिवडिया गांव का है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News