भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान की उदयपुर शाखा के चुनाव सम्पन्न

अभिषेक संचेती अध्यक्ष एवं राहुल माहेश्वरी सचिव बनें

 | 
ICAI Election

उदयपुर 27 फ़रवरी 2023। भारतीय चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस संस्थान की उदयपुर शाखा के वर्ष 2023-24 के लिये नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव सम्पन हुये, जिसमें सीए अभिषेक संचेती अध्यक्ष एवं सीए राहुल माहेश्वरी सचिव एवं कोषाध्यक्ष चुने गये।

इसके अलावा कार्यकारिणी में सीए रौनक जैन उपाध्यक्ष, सीकासा अध्यक्ष सीए प्रतिभा जैन, सीकासा सदस्य सीए हितेश भदादा, सीए शैलेन्द्र कुणावत एवं सीए चिराग धर्मावत चुने गये।

सीए अभिषेक संचेती ने बताया कि उदयपुर शाखा में 1800 से अधिक चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट्स एवं 4000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि उदयपुर शाखा को नई उंचाईयों पर पंहुचानें एवं सीए सदस्यों के अकादमिक ज्ञान वृद्धि हेतु नियमित कॉन्फ्रेन्स एवं कोर्सेस व सीए विद्यार्थियों के के विकास व उत्थान के लिये विशेष प्रयास किये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News