IIM Udaipur में हादसा, छात्र की मृत्यु
उदयपुर, Sept 11, 2025: गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में स्थित IIM Udaipur के होस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार बरेली ज़िले के धंतिया निवासी मोहम्मद फरहत (23 वर्ष) IIM में अध्ययनरत थे और कॉलेज होस्टल में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम को मोहम्मद फरहत ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
मोहम्मद फरहत के दोस्तों ने बार-बार फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरा बंद था। इसके बाद दोस्तों ने होस्टल वार्डन को इस बात की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे पुलिस ने गेट खोला और देखा कि मोहम्मद फरहत फांसी पर लटक रहे थे। उन्हें तुरंत नीचे उतारकर MB हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच गोवर्धन विलास थाना पुलिस द्वारा जारी है।
#IIMUdaipur #StudentSuicide #UdaipurNews #HostelIncident #BareillyStudent #RajasthanPolice #MBHospital #GoverdhanVilasPolice #UdaipurBreaking #SuicideInUdaipur #UdaipurPolice
