सूरजपोल में वी-मार्ट के बाहर अवैध चबूतरा ध्वस्त, 48 घंटे में दूसरी बार निगम की कार्रवाई
चबूतरा ध्वस्त किए जाने के दौरान आसपास के दुकानदारों में हलचल मच गई
Udaipur Times News , Anti Encroachment Drive Udaipur उदयपुर 12 अक्टूबर 2026 । शहर के सूरजपोल इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने 48 घंटे के भीतर दूसरी बार कार्रवाई करते हुए वी-मार्ट के बाहर बने अवैध चबूतरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस चबूतरे के कारण मुख्य सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही थी और क्षेत्र में दिनभर यातायात जाम की समस्या बनी रहती थी।
रविवार को नगर निगम की टीम अचानक मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। Udaipur News
चबूतरा ध्वस्त किए जाने के दौरान आसपास के दुकानदारों में हलचल मच गई। इससे पहले भी दो दिन पूर्व निगम की टीम ने सूरजपोल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था, लेकिन वी-मार्ट के बाहर बना पक्का चबूतरा उस दौरान नहीं हटाया जा सका था। सूरजपोल उदयपुर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां सुबह से देर रात तक वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है, वहीं राहगीरों को भी सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। Municipal Corporation Udaipur
वी-मार्ट के बाहर बने चबूतरे से वाहनों की पार्किंग और मुड़ने में भी दिक्कत होती थी। निगम अधिकारियों के अनुसार, सूरजपोल क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Anti Encroachment Drive
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने या सड़क पर अवैध कब्जा करने पर सामान जब्त करने, जुर्माना लगाने और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।