हाथीपोल जैन धर्मशाला की अवैध दुकानों का हटाया

दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाने के साथ ही यहाँ बने दो अवैध केबिन भी उखाड़ फेंके

 | 
encroachement

उदयपुर 3 अप्रैल 2024 । शहर में नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने बुधवार को हाथीपोल के पुराने तांगा स्टेंड के समीप बनी श्वेताम्बर जैन धर्मशाला की दुकानों के अवैध कब्ज़े तौड़ने की कार्यवाही को अंजाम दिया।  

encroachment

जैन धर्मशाला के बाहर मोजूद दो अवैध दुकानों को भी धवस्त किया। इन दुकान मालिको का कहना है हम तीस बरस से इन दुकानों का किराया धर्मशाला प्रबन्धन को दे रहे है। अतिक्रमण निरोधी के निगम के दस्ते ने बुधवार को इन दुकानों के बाहर लगे टीन शेड हटाने के साथ ही यहाँ बने दो अवैध केबिन भी उखाड़ फेंके।

encroachment removed

इन केबिन में व्यवसाय कर रहे दूकानदारों का कहना है मोटी रकम लेकर हमें यहाँ केबिन बनाकर दिए गए थे और बाकायदा हमसे धर्मशाला प्रबंधन किराया भी वसूल कर रहा था आज जब यह कार्यवाही हुई तो धर्मशाला प्रबंधन से हाथ खड़े कर दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News