स्वर्ण पर इम्पोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15%
नई दिल्ली 13 मई 2026। भारत सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में सोने की कीमतों में बड़ी उछाल आने की संभावना है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं।
इस फैसले का उद्देश्य कीमती धातुओं के विदेशी आयात को कम करना और अर्थव्यवस्था को सहारा देना है। सरकार ने सोने और चांदी समेत अन्य बहुमूल्य धातुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है।
सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 फीसदी एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इसके बाद प्रभावी इम्पोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गई है।
आपको बता दे की स्वर्ण की खरीदारी पर 3% GST लागू है। वहीँ यात्रियों के लिए सीमा शुल्क पुरुष के लिए अधिकतम 20 ग्राम (₹50,000 से अधिक नहीं) और महिलाओ के लिए अधिकतम 40 ग्राम (₹1,00,000 से अधिक नहीं) है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है और हम अधिकांश सोना आयात करते हैं। 2025-26 में भारत का सोने का आयात रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर रहा था। उससे पहले 2024-25 में यह 58 अरब डॉलर था। 2023-24 में भारत ने 45.54 अरब डॉलर का सोना खरीदा था जबकि 2022-23 में यह आंकड़ा करीब 35 अरब डॉलर था।
सोने पर ड्यूटी बढ़ने से डिमांड में कमी आ सकता है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और भारत को अपना व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही रुपये को भी सपोर्ट मिलेगा। इस साल रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले 6.5 फीसदी गिरावट आई है और यह एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओ में से एक है।
हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से एक बार फिर सोने की तस्करी बढ़ सकती है। सरकार ने 2024 में सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई थी जिसके बाद तस्करी की घटनाओं में कमी आई थी।
Source: Media Reports
#GoldPrice #GoldDutyHike #ImportDuty #GoldRates #SilverPrice #IndiaEconomy #GoldNews #CustomsDuty #GoldImport #IndianRupee #TradeDeficit #GoldMarket #FinanceNews #EconomicUpdate #GoldSmuggling
