Udaipur Times, Udaipur Water Crisis: उदयपुर के मेनारिया ब्राह्मण समाज ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की। पानेरियो की मादडी में बरसों पुरानी बावड़ी को साफ कर उसका पानी पीने योग्य बनाया।
दरअसल पानेरियो की मादडी में कई वर्षों पुरानी बावड़ी है जिसका पानी उपयोग में नहीं लेने के कारण जिसकी सफाई कई वर्षों से नहीं हुई थी और अभी वर्तमान में 2026 में बारिश बहुत ही कम होने के कारण पानी की कमी को देखते हुए समाज ने यह निर्णय लिया की बरसों पुरानी बावड़ी को साफ सफाई कर इस पानी को पीने के काम में लिया जाए।
इसको लेकर के समाज के ग्राम सभा के द्वारा वार्ड 48 के पार्षद महेश पुरी गोस्वामी को अवगत कराया। महेश पुरी ने इस बात को लेकर जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौर को अवगत कराया की इस साफ-सफाई में राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर की टीम का सुरक्षा दृष्टि हेतु हमें सहयोग प्रदान किया जाए।
टीम भी मौके पर पहुंची और गांव के कई वरिष्ठ व्यक्ति एवं युवाओं को साथ लेते हुए बावड़ी को साफ किया ।
वार्ड 48 के पार्षद महेश पुरी गोस्वामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर इस तरह की पुराने कूए बावड़िया है तो उनको अपने-अपने स्तर पर सही करवा सुचारू रूप से पीने योग्य पानी बनाए जिससे आने वाले समय में पानी की दिक्कत नहीं हो ।