उदयपुर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज
टीम ने रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री, साफ-सफाई, किचन की व्यवस्था और खाद्य पदार्थों के रखरखाव सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की
Udaipur Times News, Health Department Inspection, उदयपुर 22 2026 - शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माली कॉलोनी की 80 फीट रोड पर बने फास्ट फूड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
टीम ने रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री, साफ-सफाई, किचन की व्यवस्था और खाद्य पदार्थों के रखरखाव सहित विभिन्न बिंदुओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलीं, उन्हें लेकर आवश्यक कार्रवाई और सुधार के निर्देश दिए गए। Udaipur News
अधिकारियों के अनुसार यह क्षेत्र शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना खाने-पीने के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में त्योहार के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और निगरानी को और बढ़ाया जा रहा है।
त्योहार से पहले बढ़ाई गई निगरानी रक्षाबंधन के दौरान दूध, मावा, मिठाई और फास्ट फूड सहित खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। Health Department Drive
सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों पर रूटीन में भी कार्रवाई होती है, लेकिन त्योहारों के दौरान जांच अभियान को और तेज किया जाता है। Inspection by Chief Medical and Health Officer
