3.60 करोड़ की लागत के 7 वाहनों का लोकार्पण

3.60 करोड़ की लागत के 7 वाहनों का लोकार्पण

यह सभी वाहन शहर में सफाई एवं सिवरेज व्यवस्था हेतु नगर निगम द्वारा उपयोग में लिए जाएंगे

 
UMC

उदयपुर। असम के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में 7 वाहनों का लोकार्पण किया गया। नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि असम के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा वर्ष 2021- 22 एवं 22-23 के मुख्यमंत्री बजट घोषणा द्वारा प्राप्त वाहनों का रविवार को लोकार्पण किया गया। यह सभी वाहन शहर में सफाई एवं सिवरेज व्यवस्था हेतु नगर निगम द्वारा उपयोग में लिए जाएंगे। 

लोकार्पण अवसर पर नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उपमहापौर पारस सिंघवी, नगर निगम समितियों के अध्यक्ष सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन अवसर पर कटारिया ने शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे इसको लेकर उपमहापौर पारस सिंघवी एवं गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी को विशेष जिम्मेदारी दी हैं। 

कटारिया ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था से प्रभावित होकर पर्यटक दूसरी बार आने की सोचता है। हमारी स्वच्छ छवि लेकर पर्यटक यहां से विदा होता है और अपने शहर पहुंचने के पश्चात वह उदयपुर के गुणगान गाता है। इससे यह सिद्ध होता है कि उस शहर के और लोग उदयपुर निहारने आएंगे। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि उदयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें। उदयपुर की आधी आबादी पर्यटन व्यवसाय पर निर्भर है। हमें सभी माकूल सुविधाओ के साथ साथ शहर में सफाई पर्यटकों को उपलब्ध करानी होगी। नगर निगम को इस मामले में सजग रहना होगा। 

3.60 करोड़ की कुल 7 मशीन का हुआ लोकार्पण 

नगर निगम अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) लखन लाल बैरवा ने बताया कि सोमवार को असम के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया कुल 7 वाहनों का लोकार्पण किया गया। जिसमें से मुख्य रूप से 2 रोड स्वीपर मशीन, 4500 लीटर क्षमता की 1 सीवरेज जेटिंग कम सक्शन मशीन, 8500 लीटर क्षमता की 2 सीवरेज जेटिंग कम सक्शन मशीन, सुपर सकर मशीन, 10000 लीटर क्षमता का मड टैंक मशीन है। इन सभी वाहनों की कीमत 3.60 करोड़ रुपए है। 

6 इंच का पत्थर भी खींच लेंगी मशीन

नगर निगम गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि नए वाहनों में सुपर सकर मशीन ऐसी मशीन है जो सड़क या नाले में पड़े 6 इंच तक के पत्थर को भी वेक्यूम द्वारा ही खीच लेगी। यह बहुत हाई पावर मशीन है। शहर की सफाई व्यवस्था में इस मशीन का विशेष योगदान रहेगा।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal