Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर मे राजस्थान प्रदेश इंटक के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली ने किया।
चेटक सर्कल स्थित कार्यालय का पूर्व नवीनीकरण कराया गया है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है,। इसके आधुनिकीकरण से श्रमिकों के हितों के लिए साधन सुविधा में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर श्रीमाली ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिपक्ष में श्रमिकों के हित को त्वरित गति से सुलझाने के लिए तकनीक का उपयोग आवश्यक है। इसीलिए कार्यालय कों आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है।
कार्यालय परिसर के नवीनीकरण के पश्चात वैदिक मऩ्त्रोचार के साथ पूर्ण विधि विधान से प्रवेष किया गया। उसके बाद जगदीश राज श्रीमाली द्वारा फ़ीता काटकर जोरदार नारेबाजी एवं फूल वर्षा के साथ उद्घान किया।
इस अवसर पर प्रदेश इंटक के संरक्षक ख्याली लाल मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुशवेन्द्र कुमावत, कोषाध्यक्ष इन्दु शेखर व्यास, जिलाध्यक्ष हरि सिंह खरवड़, इंटक सेवादल महामंत्री गोपाल सरपटा, कार्यालय मंत्री सुरेश श्रीमाली, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिवेदी, यशवंत श्रीमाली सहित कई श्रमिक नेता उपस्थित थे।