वार्ड 57 के महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में मिनी हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ

सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर पूरे शहर का समग्र विकास करना प्राथमिकता
 | 
Udaipur Nagar Nigam

 

Udaipur Times News , उदयपुर 24 नवंबर 2026 । नगर निगम वार्ड 57 हिरण मगरी सेक्टर-6 में पुलिस थाने के पीछे स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में मिनी हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ किया गया। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद निर्मला पालीवाल, महेशपुरी गोस्वामी एवं गोविंद दीक्षित ने विधिवत रूप से लाइट का शुभारंभ किया।

क्षेत्रीय पार्षद निर्मला पालीवाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से पार्क में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की जा रही थी, यह मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने पार्क में रेलिंग लगाने, झूले सहित अन्य सुविधाएं विकसित करने की मांग भी महापौर के समक्ष रखी, इस पर महापौर पारस सिंघवी ने आश्वस्त किया कि वार्ड के सभी पार्कों में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही पार्कों के बेहतर रखरखाव एवं विकास के लिए सामाजिक एवं स्थानीय संस्थाओं को पार्क गोद देने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। Udaipur News 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल किसी एक क्षेत्र का विकास करना नहीं, बल्कि सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर पूरे शहर का समग्र विकास करना और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना है। शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना हमारा नैतिक दायित्व है।

समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्क में मिनी हाई मास्ट लाइट लगने से अब वृद्धजन, महिलाओं एवं बच्चों को सुबह-शाम व्यायाम करने, टहलने और खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में महिला पार्षद होने से माताएं-बहनें अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रख सकती हैं, जिससे क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News