उदयपुर मुस्लिम उत्कृष्ठता पुरस्कार का आगाज

नोमिनेशन प्रक्रिया शुरु

 | 

10 दिसम्बर अंतिम तिथि

उदयपुर में मुस्लिम उत्कृष्ठता पुरस्कार का जल्द ही आगाज होने जा रहा है जिसकी नोमिनेशन प्रक्रिया शुरु हो गई है।

आपको बता दें कि यह अवार्ड खासतौर से उदयपुर के मुस्लिम के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उदयपुर शहर के मुस्लिम व्यक्तियों, समुदायों, संस्थाओं और संगठनों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस पुरस्कार का मकसद विशिष्ठ उपलब्धियों, उत्कृष्ठता और सेवा की प्रतिबद्धता को पहचानने प्रोत्साहित और प्रेरित करने का प्रयास है।

पुरस्कार वितरण वार्षिक हाई-एड-गाला में समुदाय, मेहमान और मिडिया शामिल होगें। जहां पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मुस्लिम अचिवर्स अवार्ड बोर्ड में 11 प्रख्यात कार्यकारी सदस्य और सरक्षंक शामिल है। वहीं नामांकन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2020 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News