उदयपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी

होटल समूहों और इवेंट कम्पनी से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च अभियान जारी

 | 
iT Raid

उदयपुर 3 जनवरी 2024 । आयकर विभाग द्वारा बुधवार को उदयपुर में बड़ी छापेमार कार्रवाई जारी है। यहां दो बड़े होटल समूहों और वेडिंग इवेंट कम्पनी से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। 

सूत्रों के अनुसार छापेमारी में आयकर विभाग के आला अधिकारी कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच में जुटे हैं। साथ ही आय से अधिक सम्पत्ति के बारे में जांच की जा रही है। साथ ही इन ठिकानों पर पुलिस की टीम सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद हैं। 

IT Raid

सूत्रों के अनुसार फतह और रॉकवुड ग्रुप के होटल्स और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च अभियान जारी है। अलसुबह ही विभाग की टीमें होटल्स सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जो शाम तक जांच में जुटी रही।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News