उदयपुर में फॉस्फेट कंपनी से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

 | 
IT Raid in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को एक निजी  फॉस्फेट कंपनी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। टीम अचानक सेक्टर-11 स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। कंपनी के फर्टिलाइजर, रियल एस्टेट और होटल कारोबार से जुड़े व्यावसायिक परिसरों में दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

आयकर विभाग की टीमें कंपनी के वित्तीय लेन-देन, खातों, आय-व्यय के रिकॉर्ड, कारोबारी सौदों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात नजर आए।

जांच में कंपनी की घोषित आय और वास्तविक कारोबारी गतिविधियों के बीच किसी तरह के अंतर की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल आयकर विभाग की ओर से अघोषित आय, नकदी या अन्य संपत्ति की बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News