इनकम टैक्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अपनी मांगो को लेकर किया कार्य का बहिष्कार

 | 
IT employee strike

उदयपुर 13 मार्च 2024 । इनकम टैक्स एम्पलाइज फेडरेशन दिल्ली के आह्वान पर देशभर में आयकर विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। 

इसी कड़ी में इनकम टैक्स एम्पलाइज फेडरेशन राजस्थान सर्किल के उदयपुर शाखा ने भी सब सिटी सेन्टर स्थित आयकर भवन में कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। 

संगठन सचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि उनकी 8 सूत्री मांगों को लेकर देशभर में इनकम टैक्स एम्पलाइज फेडरेशन के तत्वाधान में कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन कर्मचारियों के वेतन विसंगतियो,ठेके काम रहे कर्मचारियों को नियमित करने और ट्रांसफर संबंधी कई समस्याओं के चलते कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल की गई। 

उन्होंने बताया कि सरकार उनकी मांगों पर सुनवाई नही करती है तो आगे विचार विर्मश कर रणनीति बनाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News