स्वतंत्रता दिवस समारोह - 2026 : ट्रैफिक डायवर्जन व यातायात व्यवस्था
इन स्थानों पर चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा
Udaipur Times News, Traffic Diversion Udaipur, उदयपुर 14 अगस्त 2026 - उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया की हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन महाराणा भोपाल स्टेडियम में किया जायेगा।
इस आयोजन के दौरान स्टेडियम के अन्दर जाने वाले नागरिकों (दर्शको) से अनुरोध है, कि वे अपने खाद्य पदार्थ के पैकेटस्, पेय पदार्थ की बोतलें, टिफिन व डिब्बें, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, रेडियों, टेप रिकार्ड व अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान साथ नहीं लावें । कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पड़ी हुई वस्तुओं को न छुए, कोई संदिग्ध वस्तु देखे जाने पर वहां पर तैनात नजदीकी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को इस बारे में तुरन्त सुचित करें ।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में काफी संख्या में दर्शक आयेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे एवं पैदल आने-जाने वाले किसी भी दर्शकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए दिनांक 15.08.2026 को निम्नानुसार यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबन्ध किये गये है, जो प्रातः 7:00 AM से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा । निम्न स्थानों पर चार व तीन पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा: 01. शिक्षा भवन से चेटक सर्कल की तरफ ।
02. हाथीपोल गेट से चेटक सर्कल की तरफ ।
03. कोर्ट चौराहा से चेटक सर्कल की तरफ ।
04. लोक कला मण्डल से चेटक सर्कल की तरफ ।
05. नजर बाग, गुमानीया नाला से चेटक सर्कल की तरफ ।
पार्किग व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी:
01. आकाशवाणी केन्द्र के पास दो पहिया वाहनों की पार्किग रहेगी।
02. शिक्षा भवन चौराहें पर चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
03. लोक कला मण्डल के पास रोड़ के दोनो तरफ चार पहिया व दो पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।
यातायात डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा:
01. फतहपुरा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन सुखाडिया सर्कल, एम.जी. कॉलेज हो कोर्ट चौराहा से आ जा सकेगें ।
02. मल्लातलाई की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन आयुर्वेदिक चौराहा, अम्बावगढ, नई पुलिया होकर या आयुर्वेद चौराहे से शिक्षा भवन, झरीया मार्ग होकर हाथीपोल, देहलीगेट की तरफ आ जा सकेगें ।
03. 15 अगस्त की पूर्व संध्या से कार्यक्रम समाप्ती तक पहाडी बस स्टेण्ड से संचालित होने वाली प्राईवेट बसें लोक कला मण्डल के पास से संचालित होगी |
स्टेडियम की दिवार के सहारे उपरोक्त समय पर प्राईवेट बसों की पार्किंग निषेध रहेगी ।
एम्बुलेंस, फायरब्रिगेड व अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए उपरोक्त व्यवस्था लागु नहीं है व आमजन से अनुरोध है कि मुख्य सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं करें एवं यातायात पुलिस का पूर्ण सहयोग करे |
