उदयपुर नगर निगम के वार्ड 11 से जीते निर्दलीय कमलेश बोराणा BJP मे शामिल

 | 
Kamlesh Borana Join BJP

 

Udaipur Times, Udaipur Politics: उदयपुर नगर निगम चुनाव मे वार्ड नंबर 11 से जीते निर्दलीय पार्षद कमलेश बोराणा आज शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। कमलेश बोराणा ने बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और वार्ड नंबर 11 से पार्षद निर्वाचित हुए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह एवं देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली की उपस्थिति में उन्हें बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने बताया कि चुनाव के बाद कमलेश बोराणा ने पुनः भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर संगठन के साथ कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश प्राप्त होने के बाद शनिवार को उन्हें विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, महेश शर्मा, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी, पंकज बोराणा, अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी में पुनः शामिल होने पर कमलेश बोराणा ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान, क्षेत्र के विकास तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News