मलेशिया में भारतीय पैरा डार्ट्स टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 9 पदकों के साथ रचा नया इतिहास

सेलंगोर ओपन 2026 में महेश कुमार ने जीता स्वर्ण, राजस्थान के भंवरलाल मेघवाल ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

 | 
Indian Para Darts Team celebrating 9 medals at Selangor Open 2026 Malaysia with Mahesh Kumar and Bhanwarlal Meghwal

राजसमंद 28 अप्रैल 2026 -  भारतीय पैरा खेलों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, भारतीय पैरा डार्ट्स टीम ने सेलंगोर ओपन डार्टर्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। इस सफलता का नेतृत्व महेश कुमार ने किया, जिन्होंने व्हीलचेयर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

भंवरलाल के इस सफलता के पीछे श्रीमान विकास पुरुष, सरपंच साहब केसरसिंह खरवड़, समाजसेवि (DL) देवीलाल पालीवाल और महाराणा मेवाड़ मंडल के अध्यक्ष श्रीमान शिवराज (मामा) इन दिग्गजों का बहुत बड़ा योदान रहा है।

भारतीय टीम ने मिशन गो फॉर गोल्ड को सफलतापूर्वक साकार किया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचाइयों तक पहुँचाया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 27 अप्रैल 2026 मलेशिया में आयोजित हुई है, जिसमें चायना, जपान, कोरिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल जैसे विश्वभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने भाग लिया । भारत की ओर से व्हीलचेयर वर्ग में राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता (कानपुर), तथा महेश प्रताप (वाराणसी) ने भाग लिया।

वहीं स्टैंडिंग वर्ग में आलोक शर्मा (रायबरेली), अशोक कुमार यादव (वाराणसी), भंवर लाल मेघवाल (राजस्थान), दीपक कुमार त्रिपाठी (प्रयागराज), महेंद्र प्रताप सिंह (कानपुर), डॉ. मनीष कुमार (रायबरेली), राजन हरिश्चंद्र भर्तव (महाराष्ट्र), संतोष कुमार गुप्ता (लखनऊ), वसीम अकरम (कर्नाटक) और शोभित कुमार (बरेली) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

#ParaDarts #IndianParaTeam #SelangorOpen2026 #BhanwarlalMeghwal #MaheshKumarGold #ParaSportsIndia #RajasthanPride #RajsamandNews #UdaipurNews #IndiaOnGlobalStage #DisabledAthletes #SportsAchievement #MakeInIndiaSports #Inspiration #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News