Udaipur Times, Indore Metro Priority Corridor-2 इंदौर मे शहरी आवाजाही की यात्रा में एक अहम बदलाव आने वाला है। इंदौर मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर-2 का उद्घाटन किया गया जिससे इंदौर शहर मे मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हो गया। अब इसमे लगभग 17 किलोमीटर के दायरे 16 स्टेशन शामिल हो गए। Indore Metro Priority Corridor-2
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में इंदौर मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर-2 का उद्घाटन किया। Indore Metro Corridor-2
हाल ही में शुरू हुए लगभग 11 किलोमीटर लंबे और 11 स्टेशनों वाले अनुमानित ₹2,850 करोड़ लागत के फेज-I (रीच-II) को सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर चौराहा तक बनाया गया है। इस विस्तार के साथ, कुल ₹4,370 करोड़ परियोजना लागत वाले इंदौर मेट्रो नेटवर्क में अब लगभग 17 किलोमीटर के दायरे में 16 चालू स्टेशन शामिल हो गए हैं। Indore Metro Priority Corridor-2