Udaipur Times, Price Hike, Electronic Home Appliances: आगामी फेस्टिवल सीजन से पहले 1 अक्टूबर से पहले देशभर मे एयर कंडीशन AC, TV, LED, वाशिंग मशीन, रेफ्रीजरेटर जैसे घरेलू इलेक्टोनिक उपकरण महंगे हो जाएंगे।
AC की कीमते 5 से 8% तक बढ़ सकती है वहीं TV और LED की के दाम 3 से 4% तक बढ़ सकते है । इसके अलावा वाशिंग मशीन और रेफ्रीजरेटर की कीमतों मे भी 3 से 4% तक वृद्धि हो सकती है।
हालांकि बढ़ी हुई कीमतों का असर फेस्टिवल सीजन पर कम ही पड़ेगा क्यूंकी जिन डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर मे पहले से बुकिंग के जरिये पुरानी कीमतों पर स्टॉक कर लिया है वह डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटर्स फेस्टिवल सीजन पर ग्राहकों को डिस्काउंट दे सकेंगे।
कंपनियों के मुताबिक तांबा, स्टील, एल्यूमिनियम और प्लास्टिक की कीमतों के साथ माल ढुलाई और पश्चिम एशिया संकट, करेंसी मे लगातार उतार चदाव के कारण घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों मे बढ़ोतरी हुई है ।