कार की टक्कर से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

 | 
accident

उदयपुर । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार की टक्कर से घायल छात्रा की कल निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार पूनम (21) पुत्री हेमेन्द्र सिंह पंवार निवासी आमेट अपने कॉलेज के साथी हिमांशु (20) के साथ स्कूटर से वीसीडी कॉलेज जा रही थी, सोमवार को सुबह करीब 9 से 10 बजे के मध्य भुवाणा से प्रतापनगर जाने वाले रोड़ पर सामुदायिक भवन चित्रकूट नगर के कट पर तेज गति से गफलत व लापरवाही से कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों विद्यार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

घायल छात्रा पूनम की सोमवार रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि साथी छात्र हिमांशु के दोनों पैर फ्रैक्चर होने से उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

मृतका के मौसा राजेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक सुशील पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल किशन सिंह ने कार जब्त कर ली और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News