Udaipur Times, INS Trishul: भारतीय नौसेना के Guided Missile Frigate INS त्रिशूल ने 14 से 17 सितंबर, 2026 तक मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह का दौरा किया। अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पहुंचने पर मिस्र की नौसेना के पोत ‘Al Qadeer’ ने INS Trishul ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
INS Trishul के कमांडिंग ऑफिसर और चालक दल ने चैटबी युद्ध स्मारक (Chatby War Memorial) पर दोनों विश्व युद्धों में शहीद हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस युद्ध स्मारक में 12 सैनिकों की समाधियां हैं। इसके अलावा, पूर्वी भूमध्य सागर में डूबे जहाजों पर जान गंवाने वाले 19 भारतीय सैनिकों के नाम भी यहां दर्ज हैं।
मिस्र में भारत के राजदूत सुरेश के. रेड्डी ने INS Trishul का दौरा किया और पोत के चालक दल के सदस्यों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में भारतीय नौसेना की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया।
INS Trishul ने मिस्र की नौसेना के पोत ENS Bernees के साथ Passage Exercise (PASSEX) में भाग लिया। इस अभ्यास के दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वित युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और समुद्र में ईंधन भरने के लिए संपर्क जैसी गतिविधियां की गईं। इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को पेशेवर अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने के साथ-साथ आपसी सहभागिता को बढ़ाने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
बंदरगाह प्रवास तथा यह अभ्यास भारतीय नौसेना एवं मिस्र की नौसेना के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करते हैं। इन गतिविधियों से दोनों मित्र देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने में योगदान मिलता है।