उदयपुर-मदार रेलखंड और स्टेशनों का निरीक्षण

 | 
Udaipur Madar Rail Section Inspection

 

Udaipur Times, Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जनरल मेनेजर पंकज शर्मा ने अजमेर मंडल के उदयपुर-मदार जंक्शन रेलखंड में संरक्षा, परिचालन और यात्री सुविधाओं का विंडो ट्रेलिंग एवं ऑन-साइट निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक रखरखाव, सिग्नलिंग व्यवस्था और स्टेशन परिसर की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। Inspection of Udaipur Madar rail section

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि निरीक्षण के अंतर्गत राणाप्रताप नगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी कार्यो की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात महाप्रबंधक पंकज शर्मा द्वारा मावली जंक्शन पर स्टेशन परिसर में जारी विकास कार्यों का अवलोकन किया। इसके बाद फतहनगर स्टेशन व्यवस्थाओं एवं परिचालन संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया।

कपासन स्टेशन पर महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने स्थानीय लोगों की मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया तत्पश्चात ट्रैक एवं सिग्नलिंग का विंडो निरीक्षण किया गया। Inspection of Udaipur Madar rail section

इसके पश्चात महाप्रबंधक भीलवाड़ा स्टेशन की व्यवस्थओं के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Inspection of Udaipur Madar rail section

इस दौरे में मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे, महाप्रबंधक ने सुरक्षा को  को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News