राजस्थान मे VB-G RAM G भुगतान समस्या को 3 दिन मे समाधान करने के निर्देश

 | 
VB G RAM G

 

Udaipur Times, Rajasthan News: VB-G RAM G की योजना आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने सभी जिला परिषद सीईओ को श्रमसामग्री एवं प्रशासनिक मद का भुगतान SNA स्पर्श के माध्यम से किये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए भुगतान संबंधी सभी समस्याओं का 3 दिन के भीतर में समाधान करने के निर्देश दिए। VB-G RAM G

वीबी-जी राम जी योजना की आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने सभी जिला परिषद सीईओ की गुरूवार को वी.सी.के माध्यम से बैठक ली और राज्य में इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा कर  आवश्यक निर्देश दिये। VB-G RAM G

वीसी के दौरान आयुक्त ने राज्य बजट की घोषणा अमृत पोषण वाटिकासंजीवनी पार्कग्रामीण हाट बाजारग्रामीण पुस्तकालयनमो नर्सरी व एवं पशु आश्रय स्थल आदि कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में शत प्रतिशत प्रगति अर्जित करनेअधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करने के निर्देश दिए। VB-G RAM G

हरियालो राजस्थान के तहत शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश देते हुए गत वर्ष लगाये गये पौधों का सत्यापन कर रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भिजवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बकाया शिकायत प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। VB-G RAM G

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (प्रथम) हेमन्त स्वरूप माथुरअतिरिक्त मुख्य अभियन्ता अरविन्द सक्सैनाअधीक्षण अभियंता आई.पी. अग्रवालपरियोजना अधिकारी डॉ. सुमनअधिशाषी अभियंता कीर्ति सिंह निर्वाणलेखाधिकारी सीतारामएसीपी ईजीएस शशिकान्त मुंजालआईईसी समन्वयक उमाशंकर शर्माएमआईएस मैनेजर रविन्द्र सिंघानिया भी उपस्थित रहे। VB-G RAM G

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News