सलूंबर के घाटा ग्राम पंचायत मे किया गया सघन स्वास्थ परीक्षण

ज़िला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के निर्देशन में स्वास्थ परीक्षण

 | 

सलूंबर 7 अप्रैल 2026। ज़िले के लसाड़िया ब्लॉक में 5 दिनों में 5 बच्चों की रहस्यमयी मौत हुई है। दो से चार साल के बच्चों में बुखार, उल्टी-दस्त और ऐंठन के लक्षण पाए गए। मेडिकल टीम द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ परीक्षण कर रही है और ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट, गांव में सर्वे और सैंपलिंग शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़िला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी पी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों से जानकारी ली और गांव में बच्चों व परिजनों के रक्त सहित अन्य सैंपल लिए। दोनों गांवों में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि आमजन साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने और बुखार आने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए ज़िला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी पी निरंतर हालात का जायजा ले रहे है, ज़िला कलेक्टर ने चिकित्सा टीम को पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। CMHO डॉ महेन्द्र परमार ने बताया कि BCMO डॉ. सिंटू कुमावत के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल टीम गांव में डेरा डाले हुए है। टीम घर-घर जाकर बच्चों की जांच कर रही है और रक्त के नमूने ले रही है। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है।

1. कुल टीम :-17 द्वारा कुल परिवार की संख्या-528

3. सर्वे किये गये परिवार की संख्या-429

4. सम्भावित बुखार के रोगी की संख्या-17

5. टीम के रिक्वेस्ट मिले मैरिज़ो की संख्याः-05

6. कुल सेम्पल की संख्या-17 (09 टिम के द्वारा 08 सीएचसी लसाडिया)

7. जिला चिकित्सालय उदयपुर से 04 विशेषज्ञ चिकित्सक एंव 01 नर्सिंग ऑफिसर 01 लैब तकनिश्यिन की टीम घाटा उपस्वास्थ्य केन्द्र मे कार्य कर रही है।

8. खण्ड लसाडिया के अधिन आने वाले पीएचसी / सीएचसी पर आज दिनांक 07. 04.2026 की कुल ओपीडी 182 बुखार के मरीज 32 पाये गये जिसमे से रेफर 08 किये गये। जिनमे से 05 जिला चिकित्सालय उदयपुर एंव 03 जिला चिकित्सालय सलुम्बर ।

रेफर बच्चो का विवरण निम्नानुसार

  • सुभाष पुत्र जगदीश उम्र 02 वर्ष निवासी बीच का फला घाटा बीमारी पेट दर्द बुखार आने से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू हारेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय उदयपुर हेतु रेफर किया गया है।
  • लक्ष्मी पुत्री आलाराम उम्र 10 वर्ष निवासी घाटा बीमारी दस्त बुखारा होने से दिनांक 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय उदयपुर हेतु रेफर किया गया है।
  • सपना पुत्री काला उम्र 04 वर्ष निवासी घाटा लालपुरा को बुखार उल्टी आने से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय सलुम्बर हेतु रेफर किया गया है।
  • ईश्वर पुत्र गमाना उम्र 02 वर्ष निवासी लालपुरा बीमारी बुखार उल्टी से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय सलुम्बर हेतु रेफर किया गया है।
  • हार्दिक पुत्र गोपाल उम्र 05 वर्ष निवासी घाटा महुडीफला बिमारी उल्टी बुखार आने से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय उदयपुर हेतु रेफर किया गया है।
  • भेरुलाल पुत्र हिरालाल उम्र 03 वर्ष निवासी घाटा बीमारी उल्टी बुखार आने से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय उदयपुर हेतु रेफर किया गया है।
  • भगवती कुमारी पुत्री हिरालाल उम्र 06 वर्ष निवासी घाटा बीमारी उल्टी बुखार आने से 07.04.2026 को सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय उदयपुर हेतु रेफर किया गया है।
  • कमली पुत्री गमाना मीणा उम्र 04 वर्ष निवासी लालपुरा घाटा दिनांक 07.04.2026 को बुखार आने से सीएचसी लसाडिया हेतू रेफर कर भर्ती किया गया यहा से सीएचसी लसाडिया से जिला चिकित्सालय सलुम्बर हेतु रेफर किया गया है  

 #Salumber #Udaipur #RajasthanNews #HealthAlert #Lasadiya #GhataVillage #ChildHealth #MedicalEmergency #RajasthanHealth #UdaipurNews #BreakingNews #RuralHealth #PublicHealth #FeverCases #IndiaNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal