हिंदुस्तान जिंक द्वारा वन महोत्सव के तहत सघन पौधरोपण

संचालन इकाइयों के आस पास विभिन्न प्रजातियों के 4,500 से अधिक पौधे लगाएं

 | 
hindustan zinc

उदयपुर, 10 जुलाई 2023। वन महोत्सव के तहत हिंदुस्तान जिंक द्वारा पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु उल्लेखनीय पहल कर परिचालन इकाइयों में सघन पौधरोपण अभियान की शुरूआत की है।

वन महोत्सव के तहत एक सप्ताह में कंपनी ने जिंक स्मेल्टर देबारी, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स और जावर ग्रुप ऑफ माइंस के आस-पास के क्षेत्र में 4,500 से अधिक पौधे लगाए। वन महोत्सव के तहत आमजन को पेड़ों और जंगल के महत्व और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के बारे में जागरूकता एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। हिंदुस्तान जिंक की जैव विविधता संरक्षण पहल के तहत समय-समय पर वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाता है।

hindustan zinc
हिंदुस्तान जिंक द्वारा वन महोत्सव के तहत् सघन पौधरोपण

सभी परिचालन इकाइयों में 1.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है

सप्ताह भर के अभियान के दौरान, हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारियों ने गुलमोहर, पलाश, पीपल, अमलतास सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण किए जो कि पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगें। हिंदुस्तान जिंक ने 2025 के लिए अपने स्थिरता विकास लक्ष्यों के अनुरूप, वित्त वर्ष 23-24 में अपनी सभी परिचालन इकाइयों में 1.96 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सस्टेनेबल लक्ष्यों में दस लाख पेड़ों का रोपण शामिल है जिसे जल्द पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News