अंतरसम्भागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता : चयन ट्रायल 15 दिसम्बर को

महाराणा भूपाल स्टेडियम और खेल गांव में होगा चयन ट्रायल, विभिन्न खेलों में संभागीय टीमें बनेंगी।

 | 

उदयपुर, 11 नवंबर। 12वीं राजस्थान राज्य अंतर-संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन आगामी जनवरी माह में उदयपुर में प्रस्तावित है, उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उदयपुर संभाग की टीमों का चयन ट्रायल 15 दिसंबर को आयोजित होगा।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर संभाग की टीमों का चयन आगामी 15 दिसम्बर को किया जाएगा।

इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जिला कलक्टर एवं संबंधित विभागों की देखरेख में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

देवासी ने बताया कि 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे चेतक सर्कल स्थित महाराणा भूपाल स्टेडियम (गांधी ग्राउंड) में टेबल टेनिस पुरुष एवं महिला, वॉलीबॉल पुरुष, कबड्डी पुरुष एवं महिला, बैडमिंटन पुरुष एवं महिला तथा बास्केटबॉल पुरुष वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार खेल गांव में पुरुष एवं महिला वर्ग टेनिस प्रतियोगिता तथा पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निगम, मंडल, स्वायत्त शासी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, ठेका श्रमिक, संविदा अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के बेल्ट धारी अधिकारी/कर्मचारी पात्र नहीं है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal