इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

इस वर्ष की थीम “Caring & Sharing” रही 

 | 

उदयपुर 3 अप्रैल 2026। इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे के अवसर पर Acra Counseling Center द्वारा सेंट मैथ्यूज़ स्कूल, उदयपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Caring & Sharing” रही, जिसके माध्यम से आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और खुशियों को साझा करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में डॉ मूमल चावड़ा संस्थापक एवं मनोवैज्ञानिक, ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ती अस्थिरता और तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच खुशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “खुशी हमारी प्राकृतिक अवस्था है, जिसे हम अक्सर बाहरी परिस्थितियों में ढूंढते हैं।” उन्होंने एक ज़ेन मास्टर की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की, जिसमें “Now Here” अर्थात वर्तमान क्षण में जीने को ही सच्ची खुशी का आधार बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मन को शांत रखकर ही वास्तविक खुशी का अनुभव किया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्ष पांडेय ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। स्कूल की निदेशक ग्लोरी फिलिप ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य नितिन नाथ ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को न केवल खुशी के वास्तविक अर्थ को समझने का अवसर दिया, बल्कि “Caring & Sharing” के संदेश को अपने जीवन में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

#InternationalHappinessDay #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #MentalHealth #HappinessMatters #CaringAndSharing #StudentWellbeing #SchoolEvents #PositiveMindset #Mindfulness #IndiaNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal