इकबाल सक्का ने राम मंदिर के लिए सोने की विशेष कलाकृतियां बनाई

अयोध्या में मस्जिद के लिए भी उन्होंने वजू के लिए सोने की जग और कुरान शरीफ तैयार की है

 | 
iqbal sakka

शहर के स्वर्ण मिनिएचर शिल्पकार इकबाल सक्का ने राम मंदिर के लिए सोने की विशेष कलाकृतियां बनाई हैं इनमें मुख्य रूप से सोने की ईट जिस पर राम लिखा हुआ है। श्री राम की चरण पादुकाएं और एक घंटा भी उन्होंने बनाया है। वहीं अगर इसकी साइज की बात की जाए तो 3×3 इंच है इसमें 200 मिली ग्राम सोने का प्रयोग किया गया। 

इसी प्रकार अयोध्या में मस्जिद के लिए भी उन्होंने वजू के लिए सोने की जग और कुरान शरीफ तैयार की है। इसके साइज की बात की जाए तो 3×3 इंच है। वही 200 मिली ग्राम सोने का प्रयोग किया गया मंदिर मस्जिद के साथ ही सक्का ने भारतीय तिरंगा को भी दर्शाया है।  

इकबाल सक्का ने बताया की उन्होंने इन दोनों कलाकृतियों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। वही उन्होंने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के ट्रस्ट को भी पत्र लिखा है उनका जवाब आते ही वह यह स्वर्ण शिल्प कृति उन्हें भेंट करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News