नहीं रहे ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई
ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा के बीच UAE और कुवैत समेत खाड़ी देशों पर बड़े जवाबी हमले हुए
1 मार्च, 2026 - ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई US-इज़राइल के एयरस्ट्राइक में मारे गए। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA ने पुष्टि करते हुए बताया कि आयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ, उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोता भी शनिवार (28 फरवरी) को उनके ऑफिस कंपाउंड में हुए एयरस्ट्राइक में मारे गए।
ईरान में सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली की मौत की पुष्टि के बाद 40 दिन का शोक और सात दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। एयरस्ट्राइक में ईरान के रक्षा मंत्री अज़ीज़ नसीरज़ादेह, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सीनियर राजनैतिक सलाहकार और ईरान की डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी अली शमखानी भी मारे गए।
ईरान ने UAE, बहरीन और कुवैत पर जवाबी हमला किया है। दुबई और अबू धाबी पर हमला हुआ है, दुबई के पाम जुमेराह और इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी हमले की चपेट में आए हैं।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक जहाँ इज़राइल की मिलिट्री ने कहा है कि उसने वेस्टर्न और सेंट्रल ईरान में 30 से ज़्यादा टारगेट पर हमला किया है। ट्रंप ने कहा है कि जब तक ज़रूरत होगी, US के हमले जारी रहेंगे। वहीँ ईरान ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के इतिहास में सबसे खतरनाक हमला” शुरू करने की घोषणा की है।
इधर, यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपियन यूनियन सोमवार (2 मार्च) को मिडिल ईस्ट में संघर्ष पर चर्चा करने के लिए एक इमरजेंसी सिक्योरिटी मीटिंग करेगी।
Media Reports
#BreakingNews #Iran #Khamenei #MiddleEastConflict #Tehran #UAE #Bahrain #Kuwait #WorldNews #RajasthanUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
