निर्वाचन की शुचिता बनाए रखना प्रत्येक कार्मिक का दायित्व - जिला कलेक्टर
Udaipur Times News उदयपुर] 22 अक्टूबर 2026 - नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार एवं फतह स्कूल परिसर में आयोजित मतदान कार्मिकों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन का विशेष महत्व है। निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में मतदान दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
प्रत्येक मतदान कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता, गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता की गुंजाइश नहीं है। मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।
सभी कार्मिक अपने दायित्वों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा निर्धारित प्रावधानों की पूरी जानकारी रखें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। Udaipur News
उन्होंने कहा कि मतदान दलों का आचरण पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। प्रत्येक मतदाता को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें तथा मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के दौरान समयबद्धता, अनुशासन और सतर्कता का विशेष महत्व है। Panchayatiraj Elections 2026
सभी मतदान दल निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।